म.प्र. विधान सभा में युवा संसद का शुभारंभ
भोपाल [ महा मीडिया] मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के साथ सात दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने देर रात प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा में पूछे जाने वाले सवालों के जवाब और लंबित आश्वासनों की रिपोर्ट की समीक्षा की थी। इसके बाद विधानसभा परिसर स्थित विधान परिषद में ‘युवा संसद-2026’ का उद्घाटन हुआ। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से आए युवा प्रतिभागियों से संवाद किया। युवा संसद में ‘भारत के निर्माण में युवाओं का योगदान’ विषय पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इस दौरान अध्यक्ष तोमर ने कहा कि युवा संवाद नई पीढ़ी के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजन युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हैं।