तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत को 118 रनों की बढ़त
भोपाल [ महा मीडिया] वेलिंगटन में खेले जा रहे भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 486 रन बना लिए हैं और 118 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। ऋषभ पंत 55 रन पर नाबाद लौटे।कप्तान शुभमन गिल दिन का खेल समाप्त होने से ठीक पहले 98 रन पर बोल्ड हो गए। वे महज 2 रन से शतक चूक गए। गिल से पहले केएल राहुल 136 रन और देवदत्त पडिक्कल 80 रन बनाकर आउट हुए।न्यूजीलैंड पहली पारी में 368 रन पर ऑलआउट हुई थी। जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके। आकाशदीप को 3, अंशुल कंबोज को 2 और प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला। 125वें ओवर की पहली गेंद पर ऋषभ पंत ने एक रन लेकर शुभमन गिल के साथ 100 रन की साझेदारी पूरी की। जैकब डफी ने ऑफ स्टंप के पास शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली।