मंडला,सिंगरौली और डिंडौरी में बारिश

मंडला,सिंगरौली और डिंडौरी में बारिश

भोपाल [ महा मीडिया] चक्रवाती तूफान 'अकवन' के असर से शनिवार सुबह मंडला, सिंगरौली और डिंडौरी में बारिश हुई है।मंडला और सिंगरौली में  शनिवार सुबह बारिश दर्ज की गई और दिन में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की स्थिति बनी हुई है। डिंडौरी में शुक्रवार देर शाम से रुक-रुककर रिमझिम बारिश हो रही है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। इससे खेतों में कटी धान की फसल खराब होने की आशंका जताई जा रही है जबकि रबी फसलों को फायदा मिल सकता है।

सम्बंधित ख़बरें