चित्रकूट में लगातार बारिश के कारण चिंताजनक स्थिति
भोपाल [ महा मीडिया] चित्रकूट में लगातार भारी बारिश के कारण मंदाकिनी नदी उफान पर है और कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। लगातार बारिश के चलते नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है जिससे रामघाट और आसपास के निचले इलाकों जैसे निर्मोही अखाड़ा में पानी भर गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन की टीमें पूरी तरह अलर्ट पर हैं तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।सतना में 2 और 3 सितंबर को स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से पिछले 23 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है जिससे सड़कों पर नाव चलानी पड़ रही हैं और सैकड़ों दुकानें व मंदिर डूब गए हैं।