स्वास्थ्य
जर्मनी में जंगली पोलियो वायरस मिलने से हड़कंप
- 2025-11-14
भोपाल [महामीडिया] वैश्विक स्तर पर पोलियो को समाप्त करने के लिए युद्ध स्तर पर काम हुए हैं। सभी देशों ने इसे जड़ से समाप्त करने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया है। कुछ क्षेत्रों ने इसमें काफी हद तक सफलता पाई थी। इस बीच जर्मनी के हैम्बर्ग में अपशिष्ट जल के एक नमूने में वाइल्ड पोलियोवायरस टाइप 1 का पता लगाया गया है। जर्मनी ने हैम्बर्ग में अपशिष्ट जल के नमूने में जंगली पोलियो वायरस टाइप 1 का पता लगाने की सूचना दी है। वर्तमान में WPV1 केवल अफगानिस्तान और पाकिस्तान में ही फैल रहा है लेकिन हाल के वर्षों में इसे इन दोनों देशों के बाहर भी पाया गया है। ईरान (2019) में पर्यावरण नमूनों में और मलावी (2021) तथा मोजाम्बिक (2022) में ये मामले मिले थे। पोलियो का विश्व स्तर पर उन्मूलन नहीं हुआ है, इसलिए यूरोप में इस विषाणु के पुनः फैलने का खतरा तब तक बना रहेगा जब तक वहां ऐसे लोग हैं जिनका पूर्ण टीकाकरण नहीं हुआ है।