जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया
भोपाल [ महामीडिया]
जापान के कागोशिमा क्षेत्र में आज बुधवार सुबह को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। तेज झटकों से कई क्षेत्रों में दहशत फैल गई है। भूकंप ओकिनावा मेन आइलैंड के पास आया है। भूकंप के बाद कई इलाकों में इमारतें हिल गईं और लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट्स में किसी बड़े नुकसान या मौत की सूचना नहीं मिली है।जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है क्योंकि यह प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में स्थित है।