
साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा आज
भोपाल [महामीडिया] बीते कल रसायन शास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जा चुकी है जो की संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है। साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा आज शाम 4:30 बजे होगी। यह अवॉर्ड उन लेखकों को मिलता है जिन्होंने शानदार किताबें या कविताएं लिखकर साहित्य में खास योगदान दिया हो।
2 लोगों को इस पुरस्कार का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है
- हुरुकी मुराकामी (जापान): यह जादुई कहानियां लिखते हैं जैसे 'काफ्का ऑन द शोर'। मुराकामी लंबे वक्त से नोबेल की रेस में हैं।
- कैन शुए (चीन): यह अनोखी और नई तरह की कहानियां लिखती हैं। इनकी किताब 'लव इन द न्यू मिलेनियम' को 2019 में मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज के लिए नॉमिनेट किया गया था।