Pok में पाकिस्तान के विरुद्ध जबरदस्त प्रदर्शन

Pok में पाकिस्तान के विरुद्ध जबरदस्त प्रदर्शन

भोपाल [ महामीडिया] पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में  जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के शांतिपूर्ण प्रदर्शन रैली पर पाकिस्तानी फोर्स ने गोलियां चला दीं। अब्बासपुर के सरदार गुलाम हुसैन खान स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब 40 हजार लोग जुटे थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हालांकि घायलों की आधिकारिक संख्या या पाकिस्तान प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह प्रदर्शन इस्लामाबाद सरकार के विरुद्ध  है। यह आंदोलन नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, प्रशासनिक विफलताओं और बुनियादी अधिकारों की मांग को लेकर चल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें