न्यूजीलैंड भारत में बीस अरब डॉलर का निवेश करेगा

न्यूजीलैंड भारत में बीस अरब डॉलर का निवेश करेगा

भोपाल [ महामीडिया] न्यूजीलैंड ने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के तहत अगले 15 वर्षों में भारत में 1,67,000 करोड़ का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश करने की घोषणा की है ।यह समझौता द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए किया गया है। इससेभारतीय उत्पादों को न्यूजीलैंड के बाजार में 100% शुल्क-मुक्त  पहुंच मिलेगी । टेक्सटाइल, प्लास्टिक और इंजीनियरिंग उत्पादों पर शून्य टैरिफ लागू होगा । कुशल भारतीय पेशेवरों के लिए न्यूजीलैंड में उच्च वेतन वाले रोजगार के अवसर खुलेंगे । हर साल लगभग 5,000 अस्थायी वीजा जारी किए जाएंगे जिससे भारतीय 3 साल तक वहां काम कर सकेंगे।

सम्बंधित ख़बरें