फीफा विश्व कप में आज देर रात अर्जेंटीना का मैच
भोपाल [महा मीडिया]
फीफा विश्व कप 2026 में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का मुकाबला काबो वर्डे से होगा। मेसी इस टूर्नामेंट में 6 गोल कर चुके हैं। वह गोल्डन बूट की रेस में दूसरे नंबर पर है। यह मैच रात 3:30 बजे से मियामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और मिस्र का मुकाबला होगा। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में पहली बार एक-दूसरे के विरुद्ध खेलेंगी। यह मैच डलास स्टेडियम में आज रात 11:30 बजे से खेला जाएगा।इसके बाद कोलंबिया और घाना की भिड़ंत होगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार 4 जुलाई को सुबह 7:00 बजे से कंसास सिटी स्टेडियम में शुरू होगा।