नवीनतम
अंतरराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा दिवस आज
भोपाल [महामीडिया] अंतरराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा दिवस प्रतिवर्ष पूरी दुनिया में 7 जून को मनाया जाता है। आज पूरी दुनिया में खाद्य पदार्थों की सुरक्षा एक बहुत ही जालंत प्रश्न है जहां तक खाद्य पदार्थों के उत्पादन का संबंध है किसान बड़ी मेहनत से पूरी दुनिया के लिए अन्य उपजाते हैं लेकिन आज भी विभिन्न कारणों से खाद्य पदार्थों का एक बहुत बड़ा हिस्सा बर्बाद हो जाता है इसको रोकने की दिशा में इस दिवस की भूमिका बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। जहां तक भारतीय समाज एवं संस्कृति का प्रश्न है भारत की प्राचीन परंपराएं खाद्य पदार्थों के संरक्षण को बहुत पहले से ही मान्यता देती रही हैं इसलिए भारत के सामाजिक एवं आध्यात्मिक महत्व के क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा की अवधारणा काफी मजबूत है इन सब के बावजूद ग्रामीण एवं दूर दराज के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी एवं जागरूकता के अभाव में अभी भी इस दिशा में बहुत कुछ किया जाना बकाया है इसलिए पूरी दुनिया में खाद्य पदार्थों के संरक्षण के लिए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पूरी तन्मयता एवं मनोबल के साथ मनाया जाता है। इस दिन पूरे समुदाय को चाहे वह दुनिया के किसी भी देश में स्थित हो उसे संकल्प लेना चाहिए कि खाद्य पदार्थों की सुरक्षा के लिए वह हर संभव अपना योगदान देगा। यही कारण है कि विश्व के अनेक देशों में इस दिन खाद्य संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कृषकों एवं अन्य स्टेकहोल्डर को सम्मानित करके समाज में उनकी भूमिका एवं उनके योगदान को रेखांकित किया जाता है।