म.प्र में एनीवेयर रजिस्ट्री सुविधा 21 नवंबर से

म.प्र में एनीवेयर रजिस्ट्री सुविधा 21 नवंबर से

मैहर [ महा मीडिया] म.प्र में  21 नवंबर से एनीवेयर रजिस्ट्री सुविधा शुरू होने जा रही है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद लोगों को दूसरे शहर या जिले में स्थित अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए वहां के उप पंजीयक कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।अब वे अपने निवास या कार्यस्थल के नजदीक स्थित किसी भी उप पंजीयक कार्यालय में पहुंचकर प्रदेश के दूसरे शहर या स्थान की संपत्ति के दस्तावेजों का पंजीयन करा सकेंगे।उन लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें संपत्ति के पंजीयन के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इस सुविधा का शुभारंभ 21 नवंबर को भोपाल से होगा। इसके साथ ही प्रदेश के सभी उप पंजीयक कार्यालयों में यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। अब तक संपत्ति का पंजीयन कराने के लिए संबंधित क्षेत्र के उप पंजीयक कार्यालय में ही जाना पड़ता था।

 

 

सम्बंधित ख़बरें