म.प्र.और केरलम राज्य के बीच विवाद का निपटारा जल्द

म.प्र.और केरलम राज्य के बीच विवाद का निपटारा जल्द

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. और केरलम राज्यों के बीच लंबे अरसे से चली आ रही विवादित जमीन पर अब स्थिति साफ हो गई है। मामला है वायनाड स्थित बीनाची एस्टेट का है। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने केरलम सरकार को इसे सौंपने के लिए 280 करोड़ रुपये की मांग की है। मध्य प्रदेश की सरकार के इस कदम से लंबे समय से चला आ रहा जमीन विवाद खत्म होने की उम्मीद है। वायनाड में स्थित बीनाची एस्टेट लगभग 550 एकड़ में फैला है। ये जमीन एमपी सरकार के अधीन है। इस पर केरलम सरकार भी अपना दावा ठोकती रही है।
इसके बाद, संपत्ति का मूल्यांकन करने का काम एक निजी एजेंसी को दिया गया। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार ने केरलम सरकार के सामने 280 करोड़ रुपये की मांग रखी। केरलम ने इस प्रस्ताव की जांच करने और हस्तांतरण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को नियुक्त किया है। म.प्र. सरकार उस अधिकारी के साथ लगातार संपर्क में है और उसे जल्द ही मामला सुलझने की उम्मीद है।

सम्बंधित ख़बरें