माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं प्रभावित होने से पचास करोड़ डॉलर के नुकसान की आशंका

माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं प्रभावित होने से पचास करोड़ डॉलर के नुकसान की आशंका

भोपाल [ महामीडिया] दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी से दुनियाभर में कंपनियों और सरकारी दफ्तरों का कामकाज प्रभावित हुआ। कंपनी की ईमेल सेवा आउटलुक और ऑनलाइन मीटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली टीम्स में 24 घंटे से ज्यादा समय तक परेशानी बनी रही। इसका असर अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत समेत कई देशों में देखने को मिला। लाखों लोग न तो जरूरी ईमेल भेज पा रहे थे और न ही ऑनलाइन मीटिंग कर पा रहे थे। कई कंपनियों को अपने जरूरी काम टालने पड़े। इस तकनीकी खराबी से कुल कितना आर्थिक नुकसान हुआ है इसका पूरा आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। यूरोपीय वित्तीय संस्थानों के उपाध्यक्ष मारियो डी सिक्को का अनुमान है कि दुनियाभर में बीमा कंपनियों के पास 30 करोड़ से 50 करोड़ डॉलर तक के क्लेम आ सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें