डल झील में महिलाओं की पारंपरिक नाव दौड़
भोपाल [ महा मीडिया] श्रीनगर जिला प्रशासन ने डल झील में महिलाओं के लिए पारंपरिक नाव दौड़ का आयोजन किया। इस आयोजन में डल झील के आसपास रहने वाली महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस पारंपरिक नाव दौड़ प्रतियोगिता में लगभग 149 नावों ने भाग लिया।स्थानीय समुदायों की महिलाओं ने नौकायन कुशलता, जोश और खेल भावना का प्रदर्शन किया, जिससे यह आयोजन कश्मीर की पारंपरिक जल-संस्कृति के एक जीवंत उत्सव में बदल गया। इस नाव दौड़ का एक उद्देश्य कश्मीर की उस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजना भी था, जो डल झील से जुड़ी है। यहां पीढ़ियों से नावें स्थानीय निवासियों के दैनिक जीवन और आजीविका का एक अभिन्न हिस्सा रही हैं।