129 वेबसाइटों को ब्लॉक करने का मामला अब प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचा
भोपाल [महामीडिया]
129 ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइटों को ब्लॉक करने का मामला अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दफ्तर ने शनिवार को दूरसंचार सचिव को बुलाकर इस मामले में जवाब मांगा है।दूरसंचार विभाग ने 129 वेबसाइटों को ब्लॉक करने के लिए इंटरनेट कंपनियों को जो निर्देश दिए थे वह फर्जी अदालती आदेशों के आधार पर जारी किए गए थे।