छत्तीसगढ में 23 एकड़ जमीन की लीज रद्द कर बुलडोजर चला
भोपाल [ महामीडिया] राजनांदगांव के बसंतपुर में 23 एकड़ के भूखंड की लीज निरस्त करने के बाद प्रशासन ने निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार सुबह राजस्व अमला बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचा। 1944 में कुष्ठ रोगियों के लिए मिशनरी संस्था को रियासतकाल में 23 एकड़ का भूखंड आबंटित किया गया था। विगत तीन दशक से इसे लेप्रोसी सेंटर संचालित किया जा रहा था । प्रशासन ने नोटिस देने के बाद यहां निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरू की है। राजस्व अमला लगातार मौके पर उपस्थित है और अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है।