रतलाम में कुएं में छलांग लगाने से एक ही परिवार के तीन लोग मरे

रतलाम में कुएं में छलांग लगाने से एक ही परिवार के तीन लोग मरे

भोपाल [ महामीडिया] रतलाम जिले के जावरा के मीनाखेड़ा गांव में आज शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में महिला और दोनों बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने तीनों को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।महिला ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत हुसैन टेकरी इलाके की है। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय दया बाई पत्नी हरिओम, उसकी पांच वर्षीय बेटी दक्षु और तीन वर्षीय बेटे अरविंद के रूप में हुई है।

 

सम्बंधित ख़बरें