स्पैम कॉल और मैसेज भेजने वाले एक लाख से अधिक मोबाइल नंबरों पर कार्रवाई

स्पैम कॉल और मैसेज भेजने वाले एक लाख से अधिक मोबाइल नंबरों पर कार्रवाई

भोपाल [ महा मीडिया] लोगों को बार-बार स्पैम कॉल और मैसेज भेजने वालों के विरुद्ध दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। जुलाई से सितंबर 2026 के बीच नियम तोड़ने वाले 1.24 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबरों और दूसरी टेलीकॉम सेवाओं पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा 374 संस्थाओं को एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।  पहली बार नियम तोड़ने वाले 1,10,325 मोबाइल नंबरों और दूसरी टेलीकॉम सेवाओं से 15 दिनों के लिए कॉल और मैसेज भेजने की सुविधा बंद कर दी गई है। वहीं दोबारा नियम तोड़ने वाले 13,777 कनेक्शन एक साल के लिए बंद कर दिए गए है। इसके अलावा 3,725 SMS हेडर भी ब्लॉक किए गए है। 

सम्बंधित ख़बरें