महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों के प्राचार्यों का सम्मेलन शुरू 

महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों के प्राचार्यों का सम्मेलन शुरू 

भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल के लांबाखेड़ा स्थित महर्षि सेंटर फॉर एजुकेशनल एक्सीलेंस सभागार में आज महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों के प्राचार्यों का पांच दिवसीय सम्मेलन प्रारंभ हुआ। प्राचार्य सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने अपने संबोधन में बताया कि महर्षि जी का ज्ञान अपने आप में परिपूर्ण है उसे आत्मसात करके अपना-अपना काम करें तभी हम सभी को पूर्ण सफलता प्राप्त होगी। भावातीत ध्यान की नियमित साधना न केवल स्वयं करें बल्कि समाज के सभी लोगों के साथ साझा करें।                

ब्रह्मचारी जी ने बताया कि परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी के अनुसार सभी प्राचार्यों  को स्वयं को अपने-अपने क्षेत्र में ज्ञान के पीठाधीश्वर के रूप में स्थापित करना होगा इसके लिए ज्ञान का दीपक प्रकाशित करना होगा तथा समाज में सिद्ध करें कि आप सक्षम हैं । समाज को आगे बढ़ाने में तभी सभी आपका आदर करेंगे आपकी सुनेंगे एवं आपकी आज्ञा का पालन करेंगे।                                                                                                                                                                                                     इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आप जो भी करें और कहें उसका पालन स्वयं भी करें तभी साधना पूर्ण होगी और जीवन आदर्श बनेगा इसके साथ-साथ दूसरों से भी कुछ चीजें सीखें क्योंकि गुरु कोई भी हो सकता है और हमें ज्ञान जहां से मिले उसे ग्रहण करना चाहिए ।                          

गिरीश जी ने बताया  कि ज्ञान के साथ जीवन यापन करें क्योंकि यह ज्ञान देवी देवताओं के कवच सूत्र हैं उनके पठन-पाठन से जीवन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न होता है उनकी चेतना हमें प्राप्त होती है जिससे हमें पूर्ण संतुष्टि मिलती है। इसलिए इस साधना और व्यवहारिक ज्ञान के भावातीत चेतना के स्तर पर पालन करने से ही आत्म संतुष्टि मिलेगी और ऐसे ही आत्म संतुष्ट व्यक्तियों के समूह पूरे समाज में व्याप्त कठिनाइयों के निराकरण में सहायक होते हैं।                                        

उनका कहना था कि जब समाज में कठिनाई ही नहीं होगी तो आंदोलन जैसे कार्य जो आज के नौजवान कर रहे हैं की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। वह सब बड़े लोगों के मार्गदर्शन में देश को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे और सदैव करते रहेंगे ।  इसलिए हम सभी लोगों को नियमित भावातीत ध्यान का अभ्यास स्वयं एवं समाज को करवाना होगा।                                                                    

यह प्राचार्य सम्मेलन आज प्रारंभ हुआ है जो की लगातार 18 नवंबर तक चलेगा। इसमे शामिल समस्त प्रचार्यों को विविध विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें देश भर के विभिन्न महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों में कार्यरत से 22 अधिक प्राचार्य भाग ले रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें