बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ शावक की मौत
उमरिया [ महामीडिया ] बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा परिक्षेत्र में बाघ शावक की मौत का मामला सामने आया है। जंगल के भीतर बाघ शावक का कंकाल मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और मैदानी अमला मौके पर पहुंच गया है। घटनास्थल पर निरीक्षण कर शावक की मौत से जुड़े तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।