दुनिया के तीन शीर्ष देशों की बैठक अगले सप्ताह
भोपाल [ महा मीडिया] अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अगले सप्ताह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक ही बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक चीन के शेनझेन में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन के दौरान होगी। बैठक में सबसे अहम मुद्दा परमाणु हथियारों की संख्या कम करना होगा। इसके अलावा ईरान पर भी चर्चा होगी।बीते 80 साल में यह पहली बार होगा जब टॉप-3 देशों नेता एक साथ त्रिपक्षीय बैठक करेंगे।