अमरकंटक में डेढ़ इंच बारिश

अमरकंटक में डेढ़ इंच बारिश

भोपाल [ महा मीडिया] मानसून की आधिकारिक विदाई के बीच अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण अनूपपुर जिले की पवित्र नगरी अमरकंटक में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई और करीब डेढ़ इंच (1.5 इंच) पानी गिर गया। अमरकंटक और आसपास के क्षेत्रों में कड़कड़ाहट और तेज हवाओं के साथ एक घंटे से अधिक समय तक मूसलाधार बारिश दर्ज की । इस बारिश के बाद अमरकंटक और प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में तापमान में गिरावट आई है, जिससे मौसम में हल्की ठंडक घुल गई है। अमरकंटक के पास कोतमा में मंगलवार रात 0.55 इंच बारिश दर्ज की गई थी। प्रदेश में 24 घंटे के दौरान बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, कटनी, सीधी और अनूपपुर में बारिश दर्ज की गई।

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें