शेयर बाजार आज हजार अंकों की भारी गिरावट पर बंद
मुंबई [महामीडिया]
आज 8 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स करीब 1,147 अंक टूटकर 71,600 के स्तर के आसपास बंद हुआ। निफ्टी भी भारी गिरावट के साथ 22,250 के आसपास कारोबार करता दिखा। इस गिरावट से निवेशकों के लगभग 7 से 9 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। ऑटो और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली रही।कच्चे तेल के दाम 102 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बने हुए हैं इसके अलावा विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। इससे बाजार पर निगेटिव असर पड़ रहा है।