शाहगढ़ सड़क हादसे में दो लोग मरे तीन घायल

शाहगढ़ सड़क हादसे में दो लोग मरे तीन घायल

भोपाल [ महा मीडिया] 

सागर जिले के शाहगढ़ में सड़क हादसे में घायल रिश्तेदार का हाल जानने जा रहे पांच लोगों की कार मातगुवां थाना क्षेत्र के खैरौ गांव के पास हादसे का शिकार हो गई है। सागर-कानपुर हाईवे पर सामने आए ट्रक से बचने के प्रयास में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया था जिससे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया है।

 

सम्बंधित ख़बरें