बैंकों ने ब्याज दरें बढ़ाना शुरू किया

बैंकों ने ब्याज दरें बढ़ाना शुरू किया

मैहर [ महा मीडिया] रिजर्व बैंक की ओर से रीपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 5.50 प्रतिशत करने के बाद बैंकों ने अपनी कर्ज (लोन) की ब्याज दरें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। रीपो रेट में बढ़ोतरी का असर अब बैंकों की रीपो-लिंक्ड और बाहरी बेंचमार्क से जुड़ी कर्ज दरों पर भी दिखने लगा है।  इंडियन ओवरसीज बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने बाहरी बेंचमार्क से जुड़े लोन रेट को 8.10 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.35 प्रतिशत कर दिया है।इंडियन बैंक ने अपनी रीपो-लिंक्ड बेंचमार्क लोन रेट को 7.95 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.20 प्रतिशत कर दिया है जबकि तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ने रीपो-लिंक्ड लोन रेट को 8.25 प्रतिशत  से बढ़ाकर 8.50 प्रतिशत कर दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपनी रीपो-लिंक्ड लोन रेट को 5.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत कर दिया है।

सम्बंधित ख़बरें