इंदौर में वन डे मैच को लेकर होटलों का किराया बढ़ा

इंदौर में वन डे मैच को लेकर होटलों का किराया बढ़ा

भोपाल [ महा मीडिया] भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले इंदौर के होटल कारोबार में तेजी दिखाई देने लगी है। मैच से पांच दिन पहले ही होटल रूमों  की डिमांड बढ़ गई है और इसका असर रूम रेट पर भी पड़ा है। 6 अक्टूबर को जिस कमरे का किराया जितना था वही कमरा 11 अक्टूबर को कई होटलों में करीब दोगुने और कुछ जगहों पर इससे भी ज्यादा रेट में उपलब्ध है। जिन होटलों में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था है वहां कम कीमत वाले कमरों की उपलब्धता तेजी से घट रही है। बाहर से मैच देखने आने वाले दर्शकों के कारण शहर के दूसरे होटलों में भी बुकिंग बढ़ी है। इंदौर में 300 होटल हैंजो कमरे सामान्य दिनों में करीब 7,000 रुपये में मिलते थे वह मैच के दिन 14,000 रुपये या उससे अधिक में मिल रहे हैं। कुछ चुनिंदा होटलों में किराया ढाई गुना तक बढ़ गया है। यहाँ सबसे महंगे कमरे का रेट जो सामान्य दिनों में 13,050 रुपये था वह मैच वाले दिन बढ़कर 21,565 रुपये हो गया है। इसके अलावा यहाँ का डीलक्स रूम 7,125 रुपये से बढ़कर 9,900 रुपये हो गया है। 

सम्बंधित ख़बरें