इंदौर के फर्जी अंकसूची वाले 51 शिक्षकों पर एफआईआर होगी

इंदौर के फर्जी अंकसूची वाले 51 शिक्षकों पर एफआईआर होगी

मैहर [ महा मीडिया] इंदौर में फर्जी अंकसूचियों के आधार पर सरकारी नौकरी पाने वाले 51 शिक्षकों पर एफआईआर होगी।  यह शिक्षक करीब 20 साल से सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। इनमें कई प्रमोशन भी पा चुके हैं।यह कार्रवाई शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है क्योंकि इन शिक्षकों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे करीब 20 साल से सरकारी स्कूलों में नौकरी की है और इस दौरान कई लोग प्रमोशन भी पा चुके हैं।  यह शिक्षक पिछले 20 वर्षों से सरकारी सेवा में थे और अनुमान के मुताबिक इस अवधि में सरकार से 100 करोड़ रुपये से अधिक का वेतन ले चुके हैं। इन विवादित शिक्षकों की नियुक्तियां राज्य की पूर्व शिवराज सिंह चौहान सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई थीं। जांच के दौरान पाया गया कि नौकरी हासिल करने के लिए जमा की गई की  मार्कशीट पूरी तरह से फर्जी थीं। वर्तमान में इनकी मासिक सैलरी काफी अधिक है। 


 

सम्बंधित ख़बरें