वायुसेना दिवस पर सूर्यकिरण विमानों ने बनाया तिरंगा

वायुसेना दिवस पर सूर्यकिरण विमानों ने बनाया तिरंगा

जयपुर [ महा मीडिया] जोधपुर एयरबेस पर वायुसेना दिवस पर आज गुरुवार को एयर शो हुआ। इसमें सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के हॉक विमानों और सारंग टीम के एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर  ध्रुव ने आसमान में करतब दिखाए।करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरते हुए सूर्यकिरण के विमानों ने केसरिया, सफेद और हरे रंग के धुएं से तिरंगा फॉर्मेशन बनाई। विमानों ने आसमान में डीएनए फॉर्मेशन और हार्ट शेप (दिल की आकृति) भी उकेरी। इन विमानों ने वर्टिकल क्लाइंब, इन्वर्टेड क्रॉसओवर बैरल रोल जैसी कई फॉर्मेशन बनाकर लोगों का ध्यान खींचा। इन्होंने मेहरानगढ़ फोर्ट के ऊपर से गुजरते हुए अलग-अलग फॉर्मेशन बनाई।जोधपुर में चल रहे ‘तरंग शक्ति’ युद्धाभ्यास में शामिल भारत समेत अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, श्रीलंका, बांग्लादेश और जर्मनी की एयरफोर्स के जवान भी एयर शो देखने पहुंचे।

सम्बंधित ख़बरें