चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध कल
मैहर [ महा मीडिया] कल शुक्रवार 9 अक्टूबर को चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध होगा। पितृ पक्ष में चतुर्दशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। इस तिथि पर अकाल मृत्यु, दुर्घटना, हत्या, अस्त्र-शस्त्र के कारण या किसी अन्य वजह से असामयिक मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों के लिए श्राद्ध कर्म किया जाता है। इस दिन पितरों का स्मरण करते हुए जल में काले तिल, कुशा घास और पुष्प डालकर तर्पण कर सकते हैं। हथेली में जल लेकर अंगूठे की ओर से पितरों को जल चढ़ाना चाहिए। इसे ही तर्पण करना कहते हैं। इस दिन जल में काले तिल, कुशा और पुष्प डालकर तर्पण किया जाता है तथा कौवे (काक बलि) को भात (चावल) पर दही-गुड़ मिलाकर खिलाया जाता है।