साहित्य का नोबेल पुरस्कार कनाडा की लेखिका ऐन कार्सन को
भोपाल [ महा मीडिया] कनाडा की लेखिका ऐन कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला है। नोबेल समिति ने उन्हें यह सम्मान उनकी ऐसी रचनाओं के लिए दिया है जिनमें उन्होंने पुराने ग्रीक-रोमन साहित्य और परंपराओं को नए तरीके से पेश किया है। उन्होंने साहित्य लिखने के नए तरीके भी विकसित किए हैं। नोबेल पुरस्कार के विजेताओं को दिसंबर में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार राशि करीब 11.5 करोड़ रुपए है। पिछले 10 साल में साहित्य का नोबेल 10 लेखकों को मिला जिनमें 4 महिलाएं थीं। लेखिका ऐन कार्सन को 2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार साहसिक और कल्पनाशील साहित्यिक लेखन के लिए दिया गया है जो शास्त्रीय परंपरा के साथ एक चंचल संवाद करते हुए समकालीन साहित्य के लिए नए रूप गढ़ता है। 76 वर्षीय कार्सन कविता, निबंध, कथा साहित्य और विद्वतापूर्ण आलोचना के बीच की सीमाओं को धुंधला करने के लिए जानी जाती हैं।