कोलंबिया भूकंप में 132 नागरिक मरे
भोपाल [ महा मीडिया]
अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 570 लोगों के घायल होने की खबर है। देशभर में 86 इमारतें ढह गईं हैं जबकि 1,500 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। 18 स्वास्थ्य केंद्रों और 52 स्कूलों को भी नुकसान हुआ है। इसके अलावा 7 एयरपोर्ट पर काम रोक दिया गया है। पांच शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रपति ने बैठक बुलाकर राहत और बचाव अभियान की निगरानी शुरू कर दी है। भूकंप का केंद्र सान होजे डेल पालमार के पास था लेकिन सबसे ज्यादा असर क्विब्डो शहर में देखा गया है। परेरा शहर में अकेले 60 लोगों की मौत हुई है। करीब 5 लाख की आबादी वाला यह शहर भूकंप के केंद्र से 64 किलोमीटर से भी कम दूरी पर है। राजधानी बोगोटा समेत कई शहरों में भी तेज झटके महसूस किए गए।