हिमाचल में तेज बारिश के कारण अब तक 155 लोगों की मौत

हिमाचल में तेज बारिश के कारण अब तक 155 लोगों की मौत

भोपाल [ महा मीडिया] हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। भारी बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में सड़क, बिजली और अन्य जरूरी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सड़कें बंद होने से मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित है। यहां 88 सड़कें आवाजाही के लिए बंद हैं। इसके बाद कुल्लू में 39 और शिमला में 13 सड़कें बंद हैं।  प्रदेश में अब तक कुल 155 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें 68 मौतें सीधे आपदा संबंधी घटनाओं में हुईं, जबकि 87 लोगों की जान सड़क दुर्घटनाओं में गई।आपदा से संबंधित मौतों के मामले में मंडी सबसे आगे है, जहां 14 लोगों की जान गई। कांगड़ा में 11, जबकि चंबा और शिमला में नौ-नौ लोगों की मौत हुई है। कुल्लू में आठ लोगों की जान गई।

सम्बंधित ख़बरें