म.प्र. के बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब तक 527 लोगों को सुरक्षित बचाया गया
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई है जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और जलभराव वाले इलाकों से लोगों को बचाने की जरूरत पड़ी है। मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि राज्य में अब तक बाढ़ से प्रभावित 527 लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य बिना रुके जारी है। मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्य में लगे मैदानी कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए है।