केंद्र सरकार ने पॉलीमर बैंक नोटों के परीक्षण की अनुमति दी
भोपाल [ महा मीडिया] रिजर्व बैंक की सिफारिश के बाद सरकार ने 10 रुपये और 20 रुपये के पॉलीमर बैंक नोटों का फील्ड ट्रायल करने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत 10 रुपये और 20 रुपये के 1-1 अरब पॉलीमर नोट बाजार में उतारे जाएंगे। यह प्रस्ताव रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 के सेक्शन 25 के तहत तैयार किया गया था। अगर यह फील्ड ट्रायल सफल रहते हैं तो पॉलीमर नोटों को नियमित रूप से जारी किया जाएगा। फिलहाल इन नोटों की खरीद की प्रक्रिया शुरुआती चरण में है। इसलिए अभी इस प्रोजेक्ट पर कुल कितना खर्च आएगा या इसे पूरी तरह कब लॉन्च किया जाएगा इसकी कोई तय समय-सीमा नहीं बताई जा सकती।