लोकसभा कल तक स्थगित

लोकसभा कल तक स्थगित

भोपाल [महा मीडिया] 

संसद परिसर में NDA और इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के विरुद्ध प्रदर्शन किया। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया जबकि विपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए।  लोकसभा और राज्यसभा में भी हंगामा हुआ। लोकसभा की कार्यवाही पहले 11 बजे तक स्थगित की गई। दोपहर 2 बजे सदन दोबारा शुरू हुआ लेकिन करीब आधे घंटे बाद ही हंगामे के चलते कार्यवाही बुधवार तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही जारी है। 20 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र का 13 अगस्त को आखिरी दिन है।

सम्बंधित ख़बरें