छत्तीसगढ़ में बिजली की दरें दुबारा बढ़ीं
भोपाल [ महा मीडिया] छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं पर पिछले 13 महीने में दो बार दर बढ़ने का असर पड़ा है। 100 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ता के लिए दर 3.90 से बढ़कर 4.40 रुपये प्रति यूनिट हो गई है। वहीं 201 से 400 यूनिट वाले उपभोक्ता के लिए दर 5.50 से बढ़कर 6 रुपये प्रति यूनिट पहुंच गई है। इस स्लैब में 50 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं। जुलाई 2025 में बिजली की दरों में पहली बढ़ोतरी हुई थी। जुलाई 2026 से फिर दरें बढ़ाई गईं। अब 0-100 यूनिट के लिए 4.40 रुपये, 101-200 के लिए 4.50 रुपये और 201-400 यूनिट के लिए 6 रुपये प्रति यूनिट देना पड़ रहा है। आयोग के अनुसार 2026-27 में सभी उपभोक्ता श्रेणियों को मिलाकर औसत टैरिफ वृद्धि 6.23 प्रतिशत है।