अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस कल
भोपाल [ महा मीडिया] कल 12 अगस्त को प्रतिवर्ष की तरह अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाएगा। इस दिन को मनाने की शुरुआत वर्ष 2000 में की गई थी। यह दिन युवाओं की शक्ति, उनके विचारों और उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों का सम्मान करता है। इस दिवस का उद्देश्य युवाओं के मुद्दों को वैश्विक स्तर पर उठाना और समाज के विकास में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है।