तीन हजार करोड़ के शराब घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
भोपाल [ महा मीडिया] छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईडी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत की गई है। यह कथित घोटाला वर्ष 2019 से 2022 के बीच कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुआ था। जांच एजेंसी का आरोप है कि इस अवधि में एक संगठित सिंडिकेट सक्रिय था, जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता थी। इस पूरे खेल में आबकारी व्यवस्था को नियंत्रित कर सरकारी खजाने को लगभग 3200 करोड़ का भारी नुकसान पहुंचाया गया था।