छह राज्यों में लगातार बारिश

छह राज्यों में लगातार बारिश

भोपाल [महा मीडिया] 

मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है।भोपाल में दो दिन से बारिश जारी है। यहां 24 घंटे में 7 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में हाड़ौती क्षेत्र (कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़) में 12 इंच तक बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश में कई सड़कें बंद हो गई हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है। 

सम्बंधित ख़बरें