'स्टारशिप' रॉकेट की 14वीं टेस्ट उड़ान आज

'स्टारशिप' रॉकेट की 14वीं टेस्ट उड़ान आज

मुंबई [महामीडिया] 

स्पेसएक्स सबसे ताकतवर रॉकेट 'स्टारशिप' की 14वीं टेस्ट उड़ान के लिए तैयार है। यह पहली बार होगा जब स्टारशिप को पृथ्वी की ऑर्बिट में भेजा जाएगा। इसकी लॉन्चिंग 28 सितंबर को आज भारतीय समयानुसार शाम 5:45 बजे से होगी।इससे पहले की सभी उड़ानों में रॉकेट को सब-ऑर्बिटल ट्रैजेक्टरी तक ही सीमित रखा गया था ताकि सुरक्षा बनी रहे और अधिक डेटा जुटाया जा सके।स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट (ऊपरी हिस्सा) और सुपर हैवी बूस्टर (निचला हिस्सा) को कलेक्टिवली 'स्टारशिप' कहा जाता है। इस वाहन की ऊंचाई 403 फीट है। यह मिशन लगभग 9 घंटे 50 मिनट का होगा, जिसके बाद स्टारशिप प्रशांत महासागर (चिली के पास) में उतरेगा। इस उड़ान में थर्मल सुरक्षा और पुनः प्रयोज्यता जांचने के लिए नए हीट-शील्ड टाइल्स और कैमरों का परीक्षण किया जाएगा। 

सम्बंधित ख़बरें