सतना में स्कूल का प्लास्टर गिरने से चार बच्चे घायल

सतना में स्कूल का प्लास्टर गिरने से चार बच्चे घायल

मैहर [ महा मीडिया] सतना जिले के फुटौंधी गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में आज सोमवार दोपहर छत का प्लास्टर गिरने से चार बच्चे घायल हो गए हैं। कक्षाओं में बारिश का पानी भरा होने के कारण बच्चों को बरामदे में बैठाकर पढ़ाया जा रहा था तभी अचानक छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया था। हर्ष कोल, जानवी कोल, रागनी पाल के सिर में चोट आई है और पल्लवी कोल के पैर में चोट आई है। स्थानीय डॉक्टर को बुलाकर सभी बच्चों का प्राथमिक इलाज कराया गया है और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें