देव प्रबोधिनी एकादशी से कालिदास समारोह की शुरुआत होगी

देव प्रबोधिनी एकादशी से कालिदास समारोह की शुरुआत होगी

भोपाल [महा मीडिया] 

अखिल भारतीय कालिदास समारोह में देशभर के कलाकार प्रस्तुतियां देने के लिए उत्साहित हैं। इस वर्ष समारोह में प्रस्तुतियां देने के लिए देशभर के 90 से अधिक कलाकारों ने एंट्रियां भेजी हैं। सबसे ज्यादा 32 प्रस्ताव कथक नृत्य के आए हैं। इन सभी कलाकारों के प्रस्तावों को भोपाल भेजा है। केंद्रीय समिति की बैठक में अब कलाकारों की प्रस्तुतियों पर अंतिम निर्णय होगा।परंपरानुसार देव प्रबोधिनी एकादशी पर कालिदास समारोह की शुरुआत होती है। इस वर्ष 21 से 27 नवंबर तक इस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत गायन, वादन, नृत्य, नाटक आदि विधाओं में ख्यात कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाती हैं। इस वर्ष समारोह के अंतर्गत होने वाली प्रस्तुतियों के लिए कालिदास अकादमी में देश के विभिन्न राज्यों से 96 कलाकारों के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। सबसे अधिक 32 प्रस्ताव कथक नृत्य के आए हैं।

सम्बंधित ख़बरें