उ.प्र.में आठ नदियां उफान पर

उ.प्र.में आठ नदियां उफान पर

भोपाल [ महा मीडिया] उ.प्र. में लगातार मानसून की बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा, यमुना, घाघरा, सरयू, शारदा, राप्ती, टोंस और पांडू जैसी कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं।]उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं और कई जिलों में जलभराव व बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है वहीं सीतापुर में सरयन और पिराई नदी खतरे के निशान से 30 सेमी ऊपर पहुंच गई हैं। इसके अलावा कानपुर में पांडु नदी और अन्य कई जगहों पर नदियां उफान पर हैं। राज्य के 75 में से 63 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जिलों (जैसे बरेली, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत आदि) में स्कूलों को बंद कर दिया गया है और प्रशासन तथा राहत टीमें  बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

सम्बंधित ख़बरें