शिमला में भूस्खलन
भोपाल [ महा मीडिया] हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहरू में जांगलिक ब्रिज के पास हाल ही में एक भारी भूस्खलन हुआ है जिसके कारण मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। शिमला जिले के रोहरू के पास जांगलिक ब्रिज और रामपुर के फांचा कांडा क्षेत्र में हाल ही में बड़े भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं भारी मात्रा में चट्टानें, बड़े बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। कुछ इलाकों में वाहनों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीमें मौके पर मलबा हटाने के कार्य में जुटी हैं। भूस्खलन के कारण कई मुख्य मार्ग और संपर्क सड़कें दोनों तरफ से बंद हैं। प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों को संवेदनशील पहाड़ी रास्तों से बचने और यात्रा करने से पहले जांच करने की सलाह दी है।