भोपाल में पशुपालकों का सम्मेलन तीन अक्टूबर को

भोपाल में पशुपालकों का सम्मेलन तीन अक्टूबर को

भोपाल [महामीडिया] 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन  अक्टूबर को भोपाल आ सकते हैं उनके संभावित दौरे को लेकर भेल दशहरा मैदान में पशुपालकों के बड़े सम्मेलन की तैयारी प्रस्तावित है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादकों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश, गुजरात सहित चार राज्यों के सहकारिता मंत्रियों की बैठक भी प्रस्तावित बताई जा रही है। भोपाल में प्रस्तावित सम्मेलन में प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को जोड़ा जाएगा। इसका फोकस डेयरी क्षेत्र को सहकारिता के माध्यम से मजबूत करने और पशुपालकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों पर रहने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें