शेयर बाजार आज भारी गिरावट पर बंद
मुंबई [महामीडिया]
आज सोमवार को भी शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। सेंसेक्स 1124 अंक की गिरावट के साथ 72,772 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 360 अंक की गिरावट रही। बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली रही। भारतीय शेयर बाजार में आई तेज बिकवाली से निवेशकों की संपत्ति करीब 7 लाख करोड़ रुपए घट गई है। कल जब बाजार बंद हुआ था तब लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप 482 लाख करोड़ रुपए के करीब था जो आज घटकर 475 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है।