वित्तीय बाजार के विज्ञापनों में जल्द दिखेंगे सेलिब्रिटीज
जयपुर [ महा मीडिया]
जल्द ही म्युचुअल फंड और दूसरे वित्तीय बाजार के विज्ञापनों में आपको सुप्रसिद्ध हस्तियां (सेलिब्रिटीज) नजर आ सकती हैं। सेबी ने बोर्ड मीटिंग में एक नए कॉमन एडवरटाइजमेंट कोड को अनुमति दे दी है। इसके तहत म्युचुअल फंड और एसेट मैनेजमेंट कंपनियां अपने ब्रांड या संस्था के प्रचार के लिए सुप्रसिद्ध हस्तियों का उपयोग कर सकती हैं। हालांकि इसके लिए पहले मंजूरी लेना और तय सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी होगा। इनमें सात तरह की विनियमित संस्थाओं को शामिल किया गया हैजिसमेंम्युचुअल फंड और एएमसी, शेयर ब्रोकर, डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट, निवेश सलाहकार, रिसर्च एनालिस्ट, ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म और पोर्टफोलियो मैनेजर शामिल हैं।नए कोड में ज्यादातर विज्ञापनों के लिए अनुमति की प्रक्रिया आसान की गई है। अब विनियमित संस्थाओं को हर विज्ञापन के लिए पहले से अनिवार्य अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि उन्हें विज्ञापन जारी करने के तीन कार्यदिवस के भीतर इसकी जानकारी देनी होगी।