बॉलीवुड के बारह ठिकानों पर आयकर के छापे
मुंबई [महामीडिया]
आयकर विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह उनके ससुर और जाने-माने फिल्म निर्माता वासु भगनानी और प्रोडक्शन कंपनी पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े मुंबई स्थित कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रहा है। संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की सूचना मिलने के बाद विभाग की अलग-अलग टीमें विभिन्न परिसरों में पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही हैं। मुंबई आयकर विभाग की विशेष टीमों ने शहर में लगभग 12 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। जांच अधिकारी संबंधित परिसरों से वित्तीय रिकॉर्ड, बही-खाते, बैंक खातों के विवरण और हाल के वर्षों में हुए विदेशी लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की गहराई से जांच कर रहे हैं ताकि किसी भी तरह की वित्तीय अनियमितता का पता लगाया जा सके। यह कार्रवाई फिल्म परियोजनाओं की आड़ में कथित तौर पर संदिग्ध धन को विदेशों में भेजने और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की जा रही है।