ग्वालियर में 24 घंटे में 3.65 इंच बारिश
भोपाल [ महा मीडिया] ग्वालियर में बारिश की झड़ी शुरू हुई और रात से लेकर मंगलवार शाम तक बंद नहीं हुई। इससे लगा कि सही मायने में सावन का महीना आया है। 24 घंटे में ग्वालियर शहर में 92.8 मिमी यानी 3.65 इंच वर्षा हुई। इसमें रात में 55.2 मिमी व दिन में 36.8 मिमी वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा डबरा में 75 मिमी दर्ज की गई। जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव और यातायात प्रभावित हुआ है।